एनशॉर्ट्स
'सरदार पटेल को नहीं दिया गया उचित सम्मान…', अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बताया भारत के लिए कैसे निभाई बड़ी भूमिका
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने शुक्रवार (31 अक्टूबर) को कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल को उचित सम्मान नहीं दिया. गृहमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर सरदार पटेल के काम को पूरा किया है. अमित शाह ने कहा, ''सरदार साहब को उस समय की कांग्रेस सरकार ने उचित सम्मान नहीं दिया. सरदार साहब को भारत रत्न देने में 41 साल लग गए. वे किसान के हितैषी थे. नरेंद्र मोदी ने सरदार साहब का धारा 370 हटाने का काम भी पूरा कर दिया.'' देश को बांटने में अंग्रेजों का बड़ा हाथ – अमित शाह उन्होंने कहा, ''सरदार पटेल ने सभी 562 रियासत को एक कर दिया था और उन्होंने ही अखंड भारत की रचना की थी. आजादी के बाद अंग्रेजों ने भारत को
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।