एनशॉर्ट्स
सम्राट राणा 10 मीटर एयर पिस्टल में विश्व चैंपियन बने, ISSF में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल
युवा भारतीय निशानेबाज सम्राट राणा ने सोमवार को आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता. करनाल के सम्राट ने फाइनल में 243.7 अंक हासिल कर चीन के हू काई को पछाड़ा. काई ने 243.3 अंक हासिल कर रजत पदक जीता. उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले भारत के वरुण तोमर ने 221.7 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता. इस बेहद रोमांचक फाइनल में तीनों निशानेबाजों का स्थान लगातार ऊपर-नीचे होता रहा. सम्राट राणा ने शुरू से ही जाहिर कर दिए थे इरादे2018 से अपने पिता से प्रशिक्षण लेने वाले सम्राट पिछले एक साल से शानदार प्रदर्शन कर रहे थे. करनाल के डीएवी कॉलेज के छात्र सम्राट ने पिछले साल वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक जीता था और हाल ही में चीन के निंगबो में हुए आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से बहुत कम अंतर से
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।