सनी देओल का फूटा था मीडिया पर गुस्सा, एक्टर के सपोर्ट में उतरे करण जौहर, कहा- ‘ये अनादर है..’

एनशॉर्ट्स
सनी देओल का फूटा था मीडिया पर गुस्सा, एक्टर के सपोर्ट में उतरे करण जौहर, कहा- 'ये अनादर है..'
वेटरन एक्टर धर्मेंद्र से जुड़ी गलत खबर को लेकर सनी देओल ने गुरुवार को मीडिया पर नाराजगी जताई. करण जौहर ने सनी देओल के बयान को सपोर्ट किया और कहा कि यह कवरेज नहीं अपमान है. फिल्ममेकर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा और मीडिया को संवेदनशील तरीके से काम करने की सलाह दी. करण जौहर ने सनी देओल के सपोर्ट में क्या लिखा? उन्होंने लिखा, "जब बुनियादी शिष्टाचार और संवेदनशीलता हमारे दिलों और हमारे कार्यों से निकल जाती है, तो हम जानते हैं कि हम कितने खराब हो चुके हैं." उन्होंने पोस्ट में देओल परिवार को अकेला छोड़ने की बात कही और लिखा, "प्लीज परिवार को अकेला छोड़ दें, वे पहले से ही भावनात्मक रूप से बहुत कुछ झेल रहे हैं. एक दिग्गज कलाकार जिसने फिल्म उद्योग में इतना बड़ा योगदान दिया है, उसका पपराजी और मीडिया सर्कस देखना दिल दहला देने वाला है, यह कवरेज नहीं, बल्कि

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio