एनशॉर्ट्स
सचिन, धोनी और कोहली के बाद हरमनप्रीत कौर का भी लगेगा स्टेचू, जानिए कब और कहां बनकर होगा तैयार?
Harmanpreet Kaur Big Achievement: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वो करिश्मा कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद भारत को सालों से थी. टीम इंडिया ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का टाइटल हासिल कर लिया है. भारत को ये खिताब जीतने में 52 सालों का इंतजार करना पड़ा. लेकिन आखिरकार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने ये मुकाम हासिल कर लिया है. हरमनप्रीत कौर का क्रिकेटिंग करियर काफी शानदार रहा है, इसी के चलते अब सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की तरह हरमनप्रीत कौर को भी एक बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है. राजस्थान की राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ किले में सचिन, धोनी और कोहली के साथ ही अब हरमनप्रीत कौर का भी स्टेचू लगेगा. हरमनप्रीत कौर को मिलेगा बड़ा सम्मान हरमनप्रीत कौर ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताकर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा दिया है. इसी के लिए नाहरगढ़ किले में शीश महल के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।