एनशॉर्ट्स
संसद में वंदे मातरम और SIR पर कब होगी चर्चा, किरेन रिजिजू ने किया खुलासा, PM मोदी करेंगे भाषण की शुरुआत
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं की बैठक में मंगलवार को यह फैसला किया गया कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 साल पूरा होने और चुनावों सुधारों के विषयों पर सदन में अगले सप्ताह चर्चा होगी. कार्य मंत्रणा समिति (BAC) की बैठक में यह तय हुआ कि आगामी सोमवार (8 दिसंबर 2025) को सदन में वंदे मातरम पर चर्चा होगी, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इसके बाद 9 और 10 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर चर्चा कराने पर सहमति बनी. पीएम मोदी करेंगे चर्चा की शुरुआत स्पीकर ओम बिरला के साथ सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं की बैठक में यह सहमति बनने के बाद लोकसभा में जारी गतिरोध खत्म होने के आसार हैं. बीएसी की बैठक के बाद लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बीएसी की बैठक के बाद वंदे मातरम और चुनाव सुधारों पर चर्चा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।