Sports
संजू सैमसन के 'विराट' अवतार ने तोड़ा किंग कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसे ही सेमीफाइनल नहीं पहुंची टीम इंडिया
संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ रन चेज करते हुए 50 गेंदों में 12 चौके और 4 चौकों की मदद से 97* रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. संजू की पारी बदौलत मेन इन ब्लू ने 5 विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया. वहीं संजू ने अपनी इस पारी से विराट कोहली (Virat Kohli) का एक महारिकॉर्ड तोड़ दिया. 'विराट' पारी खेलने के बाद संजू अब भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में रन चेज के दौरान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में रन चेज के दौरान सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली ने नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 82* रनों की पारी (2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ) खेली
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।