एनशॉर्ट्स
श्रीलंका की मदद के लिए आगे आया भारत, शुरू किया ऑपरेशन सागर बंधु, IAF के 2 विमानों से भेजी राहत सामग्री
भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए राहत सामग्री और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों के साथ भारतीय वायुसेना के दो परिवहन विमानों- सी-130 और आईएल-76 को श्रीलंका भेजा है. भारत ने चक्रवात ‘दित्वा’ के बाद उत्पन्न संकट की घड़ी में श्रीलंका की सहायता के लिए ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ की शुरुआत की है. भारतीय वायुसेना ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ऑपरेशन सागर बंधु, मानवीय सहायता, श्रीलंका में चक्रवात दित्वा के कारण हुई तबाही के मद्देनजर राहत कार्यों को मजबूती देने के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ त्वरित शुरू किया’’ वायुसेना की तरफ से जानकारी दी गई, ‘‘भारतीय वायुसेना ने 28/29 नवंबर 2025 की रात हिंडन वायुसेना अड्डे से एक ‘सी-130’ और एक ‘आईएल-76’ विमान तुरंत रवाना किए, जिन्होंने 21 टन राहत सामग्री, 80 से अधिक एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) कर्मियों और आठ टन उपकरणों को लेकर कोलंबो के लिए उड़ान
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।