एनशॉर्ट्स
श्रीनगर के डगपोरा में नहर में गिरा सेना का वाहन, CRPF के 9 जवान घायल, अस्पताल में भर्ती
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार (21 फरवरी) को बड़ा हादसा हो गया. सौरा के डगपोरा इलाके में एक बंकर गाड़ी सड़क से फिसलकर नहर में गिर गई, जिसमें सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के 9 जवान घायल हुए. ये हादसा अहमद नगर में डगपोरा रोड पर उमर हेयर के पास हुआ है. ANI के मुताबिक वाहन चालक ने गाड़ी से अपना कंट्रोल खो दिया था. इसी कारण गाड़ी फिसलकर नहर में जा गिरी. शुरुआत में CRPF के 7 घायल जवानों को हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि बाद में 2 और घायल जवानों को इलाज के लिए SKIMS सौरा लाया गया है. सभी घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है. घायलों की हुई पहचानअधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के डगपोरा इलाके में हुए एक सड़क हादसे में CRPF के कई जवान घायल हो गए हैं. घायल जवानों को इलाज के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।