एनशॉर्ट्स
शोले के गब्बर के पास बीवी के हॉस्पिटल के बिल भरने के भी नहीं थे पैसे, कार एक्सीडेंट ने बदल दी थी जिंदगी
अमजद खान हिंदी फिल्मों के सबसे मशहूर विलन में से एक थे. फिल्म शोले में उनके गब्बर सिंह वाले किरदार ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया और उनकी पहचान हमेशा के लिए बदल दी. उनके बोले गए डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं और हर फिल्म प्रेमी उन्हें याद करता है. शोले की सफलता के बाद अमजद खान का करियर लगातार आगे बढ़ता गया और उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रमेश सिप्पी की ये फिल्म साइन करने से ठीक पहले अमजद खान की जिंदगी में एक बुरा दौर आया था. अस्पताल में बिल भरने के लिए नहीं थे पैसे अमजद के बेटे शादाब खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके दिवंगत पिता के पास शादाब के जन्म के बाद अस्पताल का बिल भरने के लिए पैसे नहीं थे. उन्होंने बताया कि उनके
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।