एनशॉर्ट्स
शेफाली जरीवाला की मौत कैसे हुई? पहलगाम अटैक से ज्यादा गूगल पर एक्ट्रेस के बारे में किया गया सर्च
साल 2025 का आखिरी महीना चल रहा है और अब कुछ ही दिनों में नया साल दस्तक देगा. 2025 में कई बड़े इवेंट्स और हादसे हुए जिनके बारे में गूगल पर जमकर खोजबीन की गई. इस साल महाकुंभ मेले, पहलगाम आतंकी हमले से लेकर अहमदाबाद प्लेन क्रैश तक जैसे बड़े इवेंट्स और घटनाएं घटीं. इन्हें गूगल में खूब सर्च किया गया. लेकिन पहलगाम हमले से भी ज्यादा बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के बारे में सर्च किया गया. दरअसल कांटा लगा गर्ल के नाम से जाने जानी वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की इसी साल मौत हो गई. 27 जून 2025 को एक्ट्रेस ने 42 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. शेफाली की अचानक मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था. ऐसे में एक्ट्रेस की मौत की वजह से लेकर उनकी उम्र और करियर के बारे में गूगल पर खूब खोजबीन की गई.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।