एनशॉर्ट्स
शेख हसीना को फांसी की सजा दिलाने में पाकिस्तान का हाथ? बांग्लादेश की पूर्व PM के बेटे ने दिया ये जवाब
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (आईसीटी) ने दोषी ठहराकर मौत की सजा सुनाई है. हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने गुरुवार (20 नवंबर 2025) को इस पूरी न्यायिक प्रक्रिया को दिखावा और आंखों में धूल झोंकने वाला बताया. बांग्लादेश के आईसीटी ने शेख हसीना को पांच में से तीन मामलों में दोषी करार देकर दो मामलों में सजा सुनाई. एक मामले में हसीना को उम्र कैद और दूसरे मामले में मौत की सजा सुनाई. यह सजा पिछले साल छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसक कार्रवाई के लिए दी गई. सवाल: शेख हसीना की मौत की सजा पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है? सजीब वाजेद: यह पूरी तरह से गैरकानूनी तरीके से किया गया है. यह एक मजाक है. आपके पास एक ऐसी सरकार है जो पूरी तरह से बिना चुनी हुई, गैर-संवैधानिक, गैर-कानूनी है. उन्होंने इस ट्रिब्यूनल के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।