एनशॉर्ट्स
शेख हसीना को फांसी की सजा के ऐलान के बाद जल उठा बांग्लादेश, सड़कों पर उतरे लोग; देखते ही गोली मारने का आदेश
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) ने सोमवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में फांसी की सजा सुनाई. इस फैसले के तुरंत बाद ही ढाका में माहौल और बिगड़ गया. पहले से हिंसा से जूझ रही राजधानी में हसीना के समर्थक और विरोधी आमने-सामने आ गए, जिसके कारण कई इलाकों में हंगामा और झड़पें शुरू हो गईं. धानमंडी बना संघर्ष क्षेत्रअदालत का फैसला सामने आते ही हसीना समर्थक विरोध में सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी करने लगे. दूसरी ओर, विरोधी गुट बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर हसीना को तुरंत फांसी देने की मांग करने लगे. ढाका के ‘धानमंडी 32’ इलाके में दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प तब हुई जब ढाका कॉलेज के कुछ छात्र दो बुलडोजर लेकर उस क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे. वे लाउडस्पीकर पर घोषणा कर रहे थे कि फैसले के बाद वे शेख मुजीबुर्रहमान के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।