एनशॉर्ट्स
शेखर कपूर ने एआई के इस्तेमाल पर दी राय, 'बैंडिट क्वीन' डायरेक्टर बोले-यह सिर्फ कीमतों का जंजाल
निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने विचार व्यक्त करते रहते हैं. शनिवार को उन्होंने एआई के इस्तेमाल को लेकर राय व्यक्त की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हम अभी किसी एआई के चंगुल में नहीं फंसे हैं, और जो हो रहा है, वह सिर्फ कंपनियों या चीजों की असली कीमत से ज्यादा बढ़ी हुई कीमतों का जंजाल है. अगर कीमतें बढ़ने के बारे में लोगों को बार-बार बताया जाए, तो लोग उसे सच मानने लगते हैं. एआई पर और क्या बोले शेखर कपूर उन्होंने आगे लिखा, "एआई हमेशा के लिए साथ है और यह हमारी जिंदगी को और भी ज्यादा आसान और उत्पादक बनाने में मददगार साबित हो सकता है." उन्होंने उदाहरण देते हुए लिखा, "जैसे आपका घर अगर बहुत ज्यादा कीमत में बिक रहा है, तो अब वह सिर्फ आपका घर नहीं, बल्कि रियल एस्टेट बबल का हिस्सा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।