एनशॉर्ट्स
शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं? BCCI ने जारी किया हेल्थ अपडेट
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. सीरीज के पहले टेस्ट में मेहमान टीम ने बाजी मारी थी. पहले टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए थे. वह पहली पारी में चोटिल होने के बाद पवेलियन लौटे थे और फिर दूसरी पारी में बैटिंग करने नहीं आए थे. अब सभी जानना चाह रहे हैं कि गिल दूसरा टेस्ट मैच खेल पाएंगे या नहीं? इस बीच बुधवार दोपहर बीसीसीआई ने भारतीय कप्तान का हेल्थ अपडेट जारी किया है. शुभमन गिल गर्दन की चोट के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 नवंबर से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए गुवाहाटी जाएंगे. बीसीसीआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी है. कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गिल की गर्दन में अकड़न आ गई थी. वह पहली पारी में चार रन बनाकर रिटायर्ड
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।