एनशॉर्ट्स
शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पर भड़के युवराज सिंह, बोले- ‘दोनों को जूते से…'
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज इन दिनों बेहद रोमांचक मोड़ पर है सीरीज 1-1 से बराबरी पर है, लेकिन भारतीय टीम के दो खिलाड़ी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा मैदान से ज्यादा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. वजह बनी है उनकी एक फोटो, जिसमें दोनों गोल्ड कोस्ट बीच पर शर्टलेस होकर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर जैसे ही वायरल हुई, उनके गुरु और भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का रिएक्शन सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया. युवराज बोले, ‘दोनों को जूते से मारूंगा!’ अभिषेक शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त शुभमन गिल के साथ बीच पर बिताए मस्ती भरे पलों की कुछ तस्वीरें शेयर की. पोस्ट पर कई फैंस ने प्यार लुटाया, लेकिन युवराज सिंह का कमेंट सबका ध्यान खींच ले गया. उन्होंने पंजाबी में लिखा, “जूती लावां दोना दे”, जिसका मतलब है “दोनों को जूते से मारूंगा!” हालांकि,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।