एनशॉर्ट्स
शाहीन अफरीदी ने अकेले तहस-नहस कर दिया इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर, इतिहास रच बनाया नया रिकॉर्ड
2026 टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप स्टेज में फीके रहे पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने सुपर-8 के दूसरे मैच में कमाल कर दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ शाहीन अफरीदी ने धमाकेदार गेंदबाजी की. शाहीन ने पावरप्ले में ही अकेले इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर तहस-नहस कर दिया. उन्होंने लगातार 3 ओवर में फेंके और सिर्फ 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसके साथ ही शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. शाहीन अफरीदी ने अकेले तहस-नहस कर दिया इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर शाहीन अफरीदी 2026 टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबलों में बेअसर रहे थे. भारत के खिलाफ मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में शाहीन की टीम में वापसी हुई. इस बार शाहीन उम्मीद के मुताबिक खरे उतरे. शाहीन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।