एनशॉर्ट्स
शाहिद कपूर ने 23 साल के करियर में दी 19 फ्लॉप फिल्में, ऐसी रही है 'ओ रोमियो' की करियर जर्नी
एक्टर शाहिद कपूर 2 दशक से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उन्होंने कबीर सिंह, जब वी मेट, विवाह जैसी फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर धमाका दिया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. हालांकि, शाहिद का करियर उतार चढ़ाव वाला रहा है. उन्होंने अपने करियर में 19 फ्लॉप फिल्में दी हैं. शाहिद कपूर की ये फिल्में रहीं फ्लॉप शाहिद कपूर ने 2003 में फिल्म इश्क-विश्क से शुरुआत की थी. फिल्म एवरेज थी और काफी चर्चा में रही थी. फिल्म ने 7.74 करोड़ की कमाई की थी. शाहिद कपूर इस फिल्म से चॉकलेट बॉय के नाम से फेमस हो गए थे. हालांकि, इसके बाद शाहिद ने लगातार 5 फ्लॉप फिल्में दीं. उनकी फिदा, दिल मांगे मोर, दीवाने हुए पागल, वाह! लाइफ हो तो ऐसी, शिखर फ्लॉप रहीं. इसके बाद उनकी 36 चाइना टाउन 2006 में आई और फिल्म सेमी हिट रही. फिल्म ने 23.05 करोड़ का कलेक्शन किया. फिर चुप चुप के और विवाह
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।