एनशॉर्ट्स
शाहरुख खान बनाना चाहते हैं 'रा-वन 2', 60वें बर्थडे पर दिया बड़ा हिंट
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'रा.वन' साल 2011 में रिलीज हुई थी. ये एक साइ-फाई एक्शन फिल्म है जो उस साल की हिट फिल्मों में से एक थी. अब 14 साल बाद शाहरुख खान ने इसके सीक्वल को लेकर बड़ा हिंट दिया है. सुपरस्टार ने अपने 60वें बर्थडे पर स्पेशल फैन मीट के दौरान 'रा.वन' को अपने दिल के बेहद करीब बताया और कहा कि वो 'रा.वन' 2 बनाना चाहते हैं. 'रा.वन' के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा- 'क्योंकि ये एक नई तरह की फिल्म थी और मेरे दिल के बहुत करीब थी. अनुभव (निर्देशक) ने इसे बनाने में बहुत मेहनत की थी. इसलिए मुझे उम्मीद थी कि यह एक नया ट्रेंड शुरू करेगी. क्योंकि मुझे हमेशा लगता है कि अगर मैं कोई फिल्म बनाता हूं, क्योंकि मेरी स्थिति बहुत अच्छी है और मुझे इस पद पर होने का वरदान ईश्वर ने दिया है, तो मुझे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।