एनशॉर्ट्स
शाहरुख खान की किंग को लेकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया रिएक्ट, बताया धुरंधर से क्या सीखा
शाहरुख खान को 2023 में बड़े पर्दे पर देखा गया था. वो फिल्म पठान, जवान और डंकी में दिखे थे. अब शाहरुख खान फिल्म 'किंग' पर काम कर रहे हैं. किंग का फर्स्ट टीजर भी रिलीज हो गया है. शाहरुख की इस फिल्म को देखने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं. अब सिद्धार्थ ने फिल्म को लेकर बात की है. किंग को लेकर क्या बोले सिद्धार्थ आनंद? Variety India से बातचीत में सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि उन्हें पता है कि किंग से ऑडियंस को बहुत उम्मीदें हैं, खासतौर पर जब फिल्म में शाहरुख खान जैसे स्टार्स हों. उन्होंने कहा, 'हम किंग पर बहुत मेहनत कर रहे हैं. हम ऐसे मेहनत कर रहे हैं जैसे ये हमारी पहली फिल्म हो. हमें फिर से टेस्ट पास करना है. हम उस इंटेंशन से काम कर रहे हैं. हमें उम्मीदों के बारे में पता है और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।