एनशॉर्ट्स
शाहरुख खान का बर्थडे: बादशाह ने पहन ली SRK प्रिंट टी-शर्ट, अक्षय कुमार बोले- 60 का लगता नहीं है वैसे तू
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं, और पूरा सोशल मीडिया उन्हें बधाइयां दे रहा है. फैंस से लेकर इंडस्ट्री के सितारे तक, हर कोई किंग खान को अपने-अपने अंदाज में विश कर रहा है. इसी बीच रैपर बादशाह ने भी बेहद प्यारे और क्रिएटिव अंदाज में शाहरुख को बर्थडे विश किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहन रखी है. वहीं, अक्षय कुमार ने भी किंग खान को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. बादशाह ने क्रिएटिव अंदाज में किया विशशाहरुख खान के जन्मदिन पर रैपर बादशाह का अंदाज सबसे अलग रहा. उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वे ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं. और इस टी-शर्ट पर शाहरुख खान का चेहरा प्रिंट किया गया है, जो बिल्कुल ‘किंग स्टाइल’ में दिख रहा है. बादशाह
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।