Politics
शशि थरूर, अखिलेश यादव से लेकर ओवैसी तक… स्पीकर ओम बिरला ने बनाए सांसदों के ग्रुप, विपक्ष के इन नेताओं को मिली जगह
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 60 से अधिक देशों के साथ संसदीय मैत्री समूहों के गठन को मंजूरी दी है. इन समूहों में सत्ता पक्ष और विपक्ष से बड़े नेताओं को शामिल किया गया है. इन समूहों के जरिए दुनिया के देशों के साथ पार्लियामेंट टू पार्लियामेंट और पीपल टू पीपल कनेक्ट को बढ़ावा मिलेगा. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी सरकार ने ऐसे ही डेलिगेशन को दुनिया के कई देशों में भेजा था. इन प्रमुख सांसदों को किया गया है शामिलइन मैत्री समूहों में विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों को शामिल किया गया है, जिससे भारतीय लोकतंत्र की बहुदलीय और समावेशी प्रकृति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है. प्रमुख सांसदों में रविशंकर प्रसाद, पी. चिदंबरम, राम गोपाल यादव, टी.आर. बालू, गौरव गोगोई, कनिमोझी, मनीष तिवारी, डेरेक ओ’ब्रायन, असदुद्दीन ओवैसी, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, शशि थरूर और अनुराग ठाकुर समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं. किन देशों
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।