Politics
'शर्मनाक, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रिसीव करने नहीं पहुंचीं CM ममता बनर्जी तो भड़के PM मोदी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार (7 मार्च 2026) को पश्चिम बंगाल में आदिवासी समुदाय के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं. उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं पहुंचीं, जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधा. प्रेसिडेंट प्रोटोकॉल का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि बंगाल की टीएमसी सरकार ने सारी हदें पार कर दीं. टीएमसी सरकार ने सारी हदें पार की: पीएम मोदी पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'स्वयं आदिवासी समुदाय से आने वाली राष्ट्रपति जी द्वारा व्यक्त की गई पीड़ा और दुख ने भारत की जनता के मन में गहरा दुख पहुंचाया है. पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार ने सारी हदें पार कर दी है. राष्ट्रपति के इस अपमान के लिए उनका प्रशासन जिम्मेदार है. यह भी उतना ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल सरकार संथाल संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषय को इतनी लापरवाही से ले रही है. राष्ट्रपति
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।