एनशॉर्ट्स
'शतकवीर' विराट कोहली के चरणों में लेटा फैन, रांची में मैदान पर आया 'जबरा फैन'; तस्वीर वायरल
विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में शतक जड़ दिया है. रांची में खेले गए पहले वनडे में कोहली ने 120 गेंदों में 135 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. ये उनके एकदिवसीय करियर की 52वीं शतकीय पारी है. इसी बीच जब विराट बैटिंग कर रहे थे, तब एक फैन मैदान में घुस आया और पूर्व भारतीय कप्तान के पैर छूने लगा. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. भारतीय पारी के 38वें ओवर में विराट कोहली ने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. कोहली अपना शतक सेलिब्रेट कर रहे थे, तभी एक फैन सिक्योरिटी को चकमा देकर मैदान में घुस आया. ये फैन विराट के सामने लेट गया. सिक्योरिटी कर्मचारियों ने भी ज्यादा उग्र व्यवहार ना करते हुए उस फैन को मैदान के बाहर भेज दिया. विराट कोहली ने भी आपा नहीं खोया और फैन को ऊपर उठाया. कुछ देर बाद उसी फैन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।