एनशॉर्ट्स
व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद गुस्से से लाल हुए ट्रंप, ग्रीन कार्ड इंटरव्यू दे रहे लोग गिरफ्तार
US Green Card Interview: अमेरिका में ग्रीन कार्ड प्रक्रिया से जुड़े लोगों के लिए हालात बदलते नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सैन डिएगो के USCIS कार्यालय में ग्रीन कार्ड इंटरव्यू देने आए लोगों को मौके पर ही हिरासत में लिया जा रहा है. हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं जो अमेरिकी नागरिकों के पति या पत्नी हैं और जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. इमिग्रेशन वकील सामन नस्सेरी ने बताया कि अब वे लोग निशाने पर हैं जिनकी वीजा वैधता समाप्त हो चुकी है. नस्सेरी के मुताबिक ICE और USCIS मिलकर उन लोगों को हिरासत में ले रहे हैं जो इंटरव्यू देने USCIS दफ्तर पहुंचे, लेकिन जिनका स्टेटस अवैध है. उन्होंने बताया कि पिछले एक हफ्ते में उनके 5 क्लाइंट्स को इंटरव्यू के दौरान ही हथकड़ी लगाकर हिरासत में ले लिया गया. उन्होंने कहा कि इन लोगों पर कोई अपराध दर्ज नहीं
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।