एनशॉर्ट्स
'वो हर जगह ढल जाता है…', 'स्त्री' से लेकर 'थामा' तक में अपने कैरेक्टर 'जना' पर बोले अभिषेक बनर्जी
मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में कई अलग-अलग कहानियां हैं, लेकिन कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो हर फिल्म में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाते हैं. ऐसा ही एक किरदार है 'जना'. यह किरदार पहली बार फिल्म 'स्त्री' में देखने को मिला था, लेकिन लोकप्रियता को देखते हुए धीरे-धीरे यह मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की कई फिल्मों को जोड़ने वाला अहम किरदार बन गया. इस किरदार को निभा रहे अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने आईएएनएस से इस सफर के अनुभव और अपने किरदार के विकास पर खुलकर बातचीत की. आईएएनएस से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा- 'जना के किरदार के आगे बढ़ने की कहानी स्वाभाविक और दिलचस्प है. जब मैंने पहली बार स्त्री में जना का रोल निभाया, तो मुझे और टीम को भी नहीं पता था कि यह किरदार आने वाली फिल्मों में इतनी अहम भूमिका निभाएगा.' हर फिल्म में टिकता रहा जना का किरदारहर नई फिल्म के साथ जना
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।