Sports
वैभव सूर्यवंशी ने किया राजस्थान रॉयल्स का नुकसान, ट्रेनिंग कैंप में पानी की पाइप को क्यों तोड़ा
Vaibhav Sooryavanshi Broke Water Pipe In Rajasthan Royals Training Camp: वैभव सूर्यवंशी इस समय राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनिंग कैप में हैं. वो वहां आईपीएल 2026 को लेकर अपनी तैयारियों में जुटे हैं. राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनिंग कैंप में ही बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने कुछ ऐसा किया, जिससे उनकी फ्रेंचाइजी को नुकसान हो गया. उन्होंने अपने शॉट से पाइप तोड़ दिया है. इस सेशन के दौरान उन्होंने ऐसा छक्का मारा कि उससे पानी की पाइप ही टूट गया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वैभव सूर्यवंशी ने छक्का लगाकर पानी की पाइप को तोड़ा भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा वैभव सूर्यवंशी अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं और वो इसके लिए जमकर प्रैक्टिस भी करते हैं. आईपीएल 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी अभी से ही राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनिंग कैंप में दिन-रात पसीना बहा रहे हैं.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।