एनशॉर्ट्स
'वे फोन पर बात करने से भी डरते हैं…', इंडिगो विवाद पर ऐसा क्यो बोले राहुल गांधी, खूब हो रही चर्चा
इंडिगो एयरलाइन में लगातार तीसरे दिन उड़ानें रद्द होने और देरी की स्थिति के बीच राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं. लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार (5 दिसंबर 2025) को केंद्र सरकार पर बड़ा हमला करते हुए इसे सरकार की 'मोनोपॉली मॉडल' वाली आर्थिक नीतियों का नतीजा बताया. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अखबार में छपे एक आर्टिकल को शेयर करते हुए लिखा, "इंडिगो फियास्को इस सरकार के मोनोपॉली मॉडल की कीमत है. फिर से आम भारतीयों को देरी, कैंसिलेशन और बेबसी का सामना करना पड़ रहा है. भारत को हर सेक्टर में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा चाहिए, न कि मैच-फिक्सिंग जैसी मोनोपॉली." 'मोनोपॉली और दबाव' की नीति राहुल गांधी ने छपे अपने आर्टिकल के जरिए कहा कि आज देश एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां भय और मुक्त व्यवसायिक माहौल में से किसी एक को चुनना होगा. ईस्ट इंडिया कंपनी ने आवाज छीनी थी और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।