एनशॉर्ट्स
वियतनाम में भयंकर बारिश की वजह से बाढ़ का कहर, 30 लाख पशु जिंदा बहे, 90 लोगों की मौत
वियतनाम में भारी बारिश से तबाही का मंजर देखने के मिल रहा है. देश का बड़ा हिस्सा बर्बादी के हाल पर खड़ा है. भूस्खलन, बाढ़ और बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. अबतक 90 मौते हो चुकी हैं. करीबन 1 लाख 86 हजार घर प्रभावित हुए हैं. बताया जा रहा है कि 30 लाख मवेशी बाढ़ के बहाव में बह गए हैं. 'द गार्जियन' की रिपोर्ट की मानें तो 2 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है. वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम परिवर्तन के बाद से आपदाओं का खतरा बढ़ गया है. अधिकारियों ने पुष्टी की है कि 90 लोगों की इस आपदा में मौत हो चुकी है. बड़ी संख्या में लोग छत और पहाड़ों के ऊपरी हिस्सों में फंसे हुए हैं. अक्टूबर से वियतनाम में बारिश का सिलसिला जारी है. दक्षिण मध्य इलाकों में हालात बेहद ही चिंताजनक हैं. वियतनाम एक हॉलिडे स्पॉट है, जिस वजह से
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।