एनशॉर्ट्स
वर्ल्ड कप स्क्वाड छोड़ो, रिजर्व में भी नहीं था शेफाली वर्मा का नाम, फिर कैसे भारत को जिताया खिताब?
भारतीय टीम ने 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप जीत लिया है. टीम इंडिया ने पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. फाइनल में हरमनप्रीत कौर की टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से रौंदा. भारत की इस जीत में सबसे अहम रोल शेफाल वर्मा का रहा. शेफाली ने खिताबी मैच में बल्ले और गेंद दोनों से धमाकेदार प्रदर्शन किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शेफाली वर्मा इस विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थीं. वह न तो वर्ल्ड कप स्क्वाड में थीं और न ही रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थीं. जी हां, फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली शेफाली वर्मा को पहले वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया था. चयनकर्ताओं ने उनके प्रदर्शन में निरंतरता न होने की वजह से उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया था. यहां तक रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शेफाली को जगह नहीं मिली थी. प्रतिका
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।