एनशॉर्ट्स
वर्ल्ड कप उठाकर रोईं झूलन गोस्वामी, अनुष्का शर्मा बनाने वाली थीं क्रिकेटर की बायोपिक, फिर क्या हुआ?
2 नवंबर को भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला वीमेन वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की. भारतीय टीम ने अफ्रीका को 52 रनों से मात दी. इस मौके पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज झूलन गोस्वामी इमोशनल नजर आईं. क्या आप जानते हैं कि कभी झूलन गोस्वामी पर बायोपिक बनने वाली थी. फिल्म में अनुष्का शर्मा उनका किरदार अदा करने वाली थीं. झूलम गोस्वामी की बायोपिक का नाम 'चकदा एक्सप्रेस' था. इस फिल्म से अनुष्का शर्मा पर्दे पर कमबैक करने की तैयारी कर रही थीं. 'चकदा एक्सप्रेस' को अनुष्का के भाई करनेश शर्मा अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट्स फिल्म्स के बैनर तले बना रहे थे. लेकिन फिल्म अनाउंस होने के बाद ठंडे बस्ते में चली गई. झूलन गोस्वामी की बायोपिक का क्या हुआ?'चकदा एक्सप्रेस' पर साल 2019 में काम शुरू हो गया था. एक्टर और राइटर अभिषेक बनर्जी ने फिल्म का पहला ड्राफ्ट भी पूरा कर लिया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।