एनशॉर्ट्स
वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन पर बजा RSS गीत तो रेलवे पर भड़के केरल CM, कहा- इस खतरनाक कदम का विरोध…'
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को दक्षिणी रेलवे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला. उनका दावा है कि एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम में छात्रों से RSS का ‘गण गीत’ गवाया गया. विजयन ने इसे सरकारी कार्यक्रमों में धार्मिक व राजनीतिक निष्पक्षता के खिलाफ बताते हुए कड़े शब्दों में विरोध जताया. क्या बोले CM विजयन?पिनराई विजयन ने कहा कि साउदर्न रेलवे द्वारा वंदे भारत उद्घाटन के दौरान छात्रों से RSS गण गीत गवाना अत्यंत आपत्तिजनक है. यह बिल्कुल अस्वीकार्य है और इसका विरोध होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह गीत लगातार धार्मिक नफरत और सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देता है और इसे सरकारी कार्यक्रम में शामिल करना संविधान के सिद्धांतों का उल्लंघन है. सरकारी कार्यक्रमों की सेक्युलर छवि को नुकसान पहुंचाया- सीएम विजयनCM विजयन ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में 'कट्टर हिंदुत्व राजनीति' को घुसाया गया. उनके अनुसार, इस तरह के कदम सरकारी आयोजनों की
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।