एनशॉर्ट्स
लियाम लिविंगस्टोन का शारजाह में तूफानी धमाका, एक ओवर में ठोके 5 छक्के, 38 गेंदों पर बना दिए इतने रन यकीन नहीं होगा
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में लियाम लिविंगस्टोन ने वह कर दिखाया जिसे देखकर दर्शक भी दंग रह गए. इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ने अपने पहले ही मैच में विश्व ILT20 लीग का रंग जमा दिया. अबू धाबी नाइटराइडर्स के लिए खेलते हुए लिविंगस्टोन ने सिर्फ 38 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और 2 चौके शामिल थे. उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने 233/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस लीग के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. आखिरी ओवर में मचा कहर लिविंगस्टोन की पारी का सबसे रोमांचक हिस्सा आखिरी ओवर रहा. ड्वेन प्रीटोरियस गेंदबाजी करने आए और पहली गेंद खाली निकालकर राहत की सांस ही ले रहे थे कि अगले ही पलों में उनका सब्र टूट गया. लिविंगस्टोन ने दूसरी से छठी गेंद तक लगातार 5 छक्के जड़कर ओवर में 33 रन कूट दिए. इस ओवर ने न सिर्फ उनकी पारी को
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।