एनशॉर्ट्स
लाल किला ब्लास्ट केस में गिरफ्तार आतंकी ने कोर्ट में लगाई गुहार, कर दी ये डिमांड
देश की राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के बाहर हुए ब्लास्ट मामले में एक अहम मोड़ आया है. आरोपी आतंकी जसीर बिलाल वानी ने एनआईए कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है, जिसमें उसने एनआईए हेडक्वार्टर में अपने वकील से मुलाकात की अनुमति मांगी है. पटियाला हाउस स्थित एनआईए कोर्ट आज उसकी इस अर्जी पर सुनवाई करेगी. एनआईए के अनुसार, जसीर बिलाल वानी आतंकी उमर-उन-नबी का सक्रिय सह-साजिशकर्ता है और कश्मीर के काजीगुंड (अनंतनाग) का रहने वाला है. जांच एजेंसी का दावा है कि 17 नवंबर को श्रीनगर से गिरफ्तार किए गए वानी पर यह भी आरोप है कि वह ड्रोन को मॉडिफाई कर आतंकियों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कर रहा था. बिलाल वानी को 10 दिन की NIA कस्टडी NIA ने लाल किला कार धमाका मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के करीबी और सक्रिय सह-साजिशकर्ता जसीर बिलाल वानी को को दिल्ली
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।