एनशॉर्ट्स
लालू यादव के करीबी अमित कात्याल पर गिरी ED का गाज, हाउसिंग प्रोजेक्ट के 300 करोड़ के घोटाले में किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रियल एस्टेट फ्रॉड के मुख्य आरोपी और लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने वाले अमित कात्याल को मंगलवार (17 नवंबर, 2025) को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद कात्याल को गुरुग्राम स्थित स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने 6 दिन की कस्टडी में भेज दिया. ED की जांच उन FIRs पर आधारित है, जो गुरुग्राम पुलिस और दिल्ली EOW ने दर्ज की थी. आरोप था कि कात्याल ने गुरुग्राम के सेक्टर-70 में बनने वाले क्रिश फ्लोरेंस एस्टेट (Krrish Florence Estate) हाउसिंग प्रोजेक्ट में लोगों से पैसे लिए गए, लेकिन किसी को फ्लैट दिए ही नहीं गए. यह प्रोजेक्ट 14 एकड़ जमीन पर बनाया जाना था, लेकिन 10 साल से भी ज्यादा समय में भी पूरा नहीं हुआ. ED की जांच में क्या-क्या खुलासा हुआ? ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि अमित कात्याल ने दूसरे डेवलपर के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।