एनशॉर्ट्स
लालू फैमिली ही नहीं, यूपी से लेकर तमिलनाडु तक इन सियासी परिवारों में भी पड़ चुकी फूट!
देश की राजनीति में पारिवारिक पार्टियों का दबदबा हमेशा से रहा है, लेकिन कई बार ऐसे मौके भी आए हैं जब इन घरानों के भीतर ही टकराव और टूट की घटनाएं सामने आई हैं. ताजा मामला बिहार में लालू परिवार का है. यहां तेजप्रताप को पहले ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा गया था. अब बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की करारी हार के बाद लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. यह सिर्फ लालू यादव का परिवार की ही कहानी नहीं है, पहले भी यूपी से लेकर हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तेलंगाना तक कई बड़े राजनीतिक घराने अंदरूनी लड़ाइयों से जूझ चुके हैं. मुलायम सिंह यादव परिवार: अखिलेश बनाम शिवपाल की खींचतान उत्तर प्रदेश की राजनीति में सबसे चर्चित पारिवारिक विवाद मुलायम सिंह यादव परिवार में देखने को मिला. 2016 में अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच टकराव खुलकर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।