एनशॉर्ट्स
‘लालू जी कहते थे सड़क बना देंगे तो पुलिस आ जाएगी…’, जेपी नड्डा ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य की जनता से एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार (7 नवंबर, 2025) को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया. जेपी नड्डा ने कहा, ‘ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं. मैं बिहार से जुड़ा हुआ हूं, मैंने अपनी जिंदगी के 20 साल बिहार में बिताए हैं. मैं बिहार की त्रासदी भी देख चुका हूं और बिहार के विकास का भी चश्मदीद गवाह रहा हूं. इसलिए मैं आप सबसे निवेदन करने आया हूं कि बहुत मुश्किल से कश्ती निकाल कर लाए हैं, अब इसे संभालकर रखना है.’ उन्होंने कहा, ‘लालू जी कहते थे कि सड़क बना देंगे तो पुलिस आ जाएगी, पुलिस से बचो, ताड़ी पियो और मस्त रहो. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने 31,000
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।