एनशॉर्ट्स
लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को किस से जान का खतरा? NIA दफ्तर ही बना अदालत
NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग के मास्टरमाइंड मे से एक आरोपी अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया गया, लेकिन पटियाला हाउस कोर्ट ने अनमोल की कस्टडी देते समय जांच एजेंसी NIA को कहा था कि हर 48 घंटे में अनमोल का मेडिकल कराया जाएगा. कोर्ट ने अपने आदेश में एनआई को कहा था कि जब अनमोल विश्नोई को कोर्ट में पेशी के लिए लिया जाएगा तो पूरे रूट की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी. कोर्ट ने कहा था पेशी के समय अनमोल को किस रास्ते से लाया जाएगा उसकी जानकारी भी कोर्ट को साझा की जाएगी. अदालत ने NIA से कहा था कि किस तरह की सिक्योरिटी रखी जा रही है. उसकी रिपोर्ट कोर्ट को बताई जाए. माना जा रहा है कि उसी के बाद NIA में अदालत बैठी और वहीं अनमोल के रिमांड की सुनवाई हुई. बिश्नोई के गैंग
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।