एनशॉर्ट्स
'रोहित-कोहली वर्ल्ड कप नहीं खेले तो खुश होऊंगा…', अफगानिस्तान खिलाड़ी ने बयान से चौंकाया
विराट कोहली और रोहित शर्मा ओडीआई वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं, इस पर काफी चर्चा हो रही है. दरअसल कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बीसीसीआई ने दोनों दिग्गजों को आश्वासन नहीं दिया है कि वह 2027 वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा होंगे. दोनों अब 50 ओवरों के घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में भी खेलेंगे. इस बीच अफगानिस्तान के विकेट-कीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर दोनों न खेलें तो बतौर अफगानी खिलाड़ी मैं खुश होऊंगा. स्पोर्ट्स तक को दिए इंटरव्यू में रहमानुल्लाह गुरबाज ने कहा कि अगर भारतीय टीम के दो दिग्गज (विराट कोहली और रोहित शर्मा) वर्ल्ड कप में नहीं होंगे, तो बाकी टीमें ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करेंगी. गुरबाज ने कहा, "एक अफगानी खिलाड़ी के तौर पर मैं तो खुश होऊंगा अगर विराट और कोहली टीम में न हों. क्योंकि अगर वे दोनों नहीं होंगे तो हमारे पास जीतने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।