एनशॉर्ट्स
रूस से फिर बढ़ेगी कच्चे तेल की सप्लाई? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हुआ बंद तो क्या होगा भारत का अगला कदम
इजरायल और ईरान के बीच जो जंग छिड़ी है, उसकी वजह से भारत को सबसे बड़ा डर कच्चे तेल की आपूर्ति का सता रहा है. ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने शनिवार (28 मार्च, 2026) को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (जलडमरूमध्य) को बंद करने का ऐलान किया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अरब मुल्कों के साथ भारत के तेल-गैस व्यापार का अहम गलियारा है, जहां से 22 फीसदी कच्चे तेल की भी आपूर्ति होती है, लेकिन अब इसके बंद होने से यह सप्लाई भी रुक सकती है. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार मामले के जानकारों ने बताया है कि सरकार और तेल कंपनियां रूस से और ज्यादा तेल खरीदने पर विचार कर रही हैं. इस संकट की स्थिति में सरकार और तेल कंपनियां एक आकस्मिक रणनीति पर काम कर रही हैं. अगर पश्चिमी एशिया में तनाव के कारण खाड़ी देशों से तेल की सप्लाई रुक जाती है, तो भारत रूस से कच्चे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।