एनशॉर्ट्स
रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीय छात्र का मामले पर सुनवाई, दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह यूक्रेन में बंद भारतीय छात्र साहिल मजोठी को वापस लाने के लिए गंभीर कदम उठाए. साहिल पर यूक्रेनी सेना ने आरोप लगाया है कि उसने रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस की तरफ से लड़ाई लड़ी थी. भारतीय स्टूडेंट की मां की याचिका के मुतबिक, उसे झूठे ड्रग्स केस में जेल जाने से बचने के लिए जबरन रूसी सेना में भर्ती कराया गया था. उसकी मां हसीनाबेन मजोठी ने अब हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने बेटे को भारत लाने की मांग की है. दिल्ली हाई कोर्ट की केंद्र सरकार को निर्देश दिल्ली हाई कोर्ट जस्टिस सचिन दत्ता ने सुनवाई के दौरान कहा कि लगता है साहिल को मजबूर होकर रूसी सेना में शामिल होना पड़ा. उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि आपको हर संभव कदम उठाना चाहिए, ताकि उसे वापस लाया जा सके. केंद्र सरकार की ओर से बताया गया कि रूस भेजे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।