एनशॉर्ट्स
राहुल गांधी ने जहां तालाब में छलांग लगाकर पकड़ी थी मछली, वहां उम्मीदवार को 31 हजार वोटों से मिली हार
बिहार के बेगूसराय सीट से कांग्रेस पार्टी को मायूसी हाथ लगी है. यह वही सीट है, जहां राहुल गांधी ने एक तलाब में छलांग लगाकर मछली पकड़ी थी, इसका वीडियो खूब वायरल हुआ था. इस तरह के अनोखे चुनाव प्रचार ने सभी को आकर्षित तो किया था, लेकिन उनका ये प्रचार कोई खास कमाल नहीं कर पाया. यहां से कांग्रेस की उम्मीदवार अमिता भूषण करीब 31 हजार वोटों से हारी है. उन्हें बीजेपी के कुंदन कुमार ने हराया. क्यों खास है बेगूसराय की सीट? बिहार की बेगूसराय सीट जितना राजनीतिक महत्व रखती है, उससे ज्यादा ये औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों का इलाका माना जाता है. ये एक जिला मुख्यालय के अलावा विधानसभा सीट भी है. उद्योग के मामले में यहां बरौनी में थर्मल पावर प्लांट और हिंदुस्तान फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड जैसी कंपनियां हैं. बीजेपी के उम्मीदवार को कितने वोट मिले? यहां बीजेपी ने कुंदन कुमार को खड़ा किया था. कांग्रेस
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।