राहुल गांधी का देश बेचने के आरोप पर निर्मला सीतारमण का पलटवार, शर्म अल-शेख का जिक्र कर कसा तंज
February 12, 2026 | by Parashar


एनशॉर्ट्स
राहुल गांधी का देश बेचने के आरोप पर निर्मला सीतारमण का पलटवार, शर्म अल-शेख का जिक्र कर कसा तंज
लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका के अंतरिम व्यापार समझौते पर सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 'बेच' दिया है. इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की UPA सरकार ने ही देश को 'बेचा' था और भारत को पाकिस्तान के साथ 'हाइफनेट' (जोड़ा) दिया था. वित्त मंत्री ने शर्म अल शेख का किया जिक्र निर्मला सीतारमण ने कहा, 'कांग्रेस ने ही देश, किसानों, गरीबों और राष्ट्र को बेचा है. आपने भारत को पाकिस्तान के साथ हाइफनेट किया था. किरेन रिजिजू ने सही कहा था कि आज तक कोई ऐसा नहीं जन्मा जो भारत बेच सके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी ऐसा नहीं करेंगे.' वित्त मंत्री ने 2009 के शर्म अल शेख (मिस्र का शहर) जॉइंट स्टेटमेंट का जिक्र किया, जहां पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
RELATED POSTS
View all
