एनशॉर्ट्स
राष्ट्रपति भवन से हटेगी लुटियंस की प्रतिमा, PM मोदी ने किसकी मूर्ति लगाने का किया ऐलान? जानें सब कुछ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 फरवरी) को राष्ट्रपति भवन को लेकर अहम घोषणा की. उन्होंने 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान कहा कि राष्ट्रपति भवन में लगी ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की प्रतिमा को हटाया जाएगा. इसकी जगह आजाद भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल सी. राजगोपालाचारी की मूर्ति लगाई जाएगी. पीएम मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से, स्वतंत्रता के बाद भी राष्ट्रपति भवन में ब्रिटिश प्रशासकों की मूर्तियां बनी रहीं, जबकि देश के महान सपूतों की मूर्तियों को वहां स्थान देकर सम्मानित नहीं किया गया. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश गुलामी के प्रतीकों को पीछे छोड़कर भारत की संस्कृति से जुड़ी चीजों को महत्व देने लगा है. उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति भवन में ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की एक प्रतिमा भी स्थापित थी. अब इस प्रतिमा के स्थान पर राजाजी (सी. राजगोपालाचारी) की प्रतिमा लगाई जाएगी.' गुलामी की मानसिकता से मिलेगी मुक्ति – पीएम मोदी मोदी ने कहा कि आजादी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।