एनशॉर्ट्स
राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास, भारत में 50 विकेट लेने वाले बनें दुनिया के पहले गेंदबाज
Rashid Khan Created History In T20 Internationals: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कल यानी 11 फरवरी को अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में राशिद खान ने 2 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. राशिद अब भारतीय सरजमीं पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने ये उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा विकेट लेते ही हासिल कर ली. वे अब 50 विकेट के साथ भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. राशिद ने युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल को पछाड़कर ये कारनामा किया. भारतीय सरजमीं पर नंबर-1 गेंदबाज बनें राशिद खान भारतीय सरजमीं पर राशिद खान ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 24 पारियां खेली हैं, जिसमें वे 50 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं. इस दौरान राशिद की इकॉनमी और औसत भी बेहद शानदार रहा है. इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।