एनशॉर्ट्स
रायपुर में भी मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, फिर सिक्योरिटी ने लिया एक्शन; जानें क्या हुआ
विराट कोहली के फैंस अक्सर सिक्योरिटी को चकमा देकर क्रिकेट मैदान में घुसते रहे हैं. रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे मैच में ऐसा हुआ था. अब रायपुर में खेले गए, दूसरे ODI मैच में भी कुछ ऐसी ही घटना देखने को मिली है. भारतीय पारी के दौरान जब ड्रिंक्स ब्रेक हुआ, तब एक फैन सिक्योरिटी को चकमा देकर मैदान में घुस आया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे धर दबोचा और घसीटते हुए मैदान से बाहर ले गए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षा कर्मी विराट कोहली के फैन को घसीटते हुए मैदान से बाहर ले जा रहे हैं. जब सुरक्षा कर्मियों ने मैदान में घुसे व्यक्ति को कंधों पर उठा लिया, तो वीडियो में कुछ लोगों के जोर-जोर से ठहाके लगाने की आवाज आई. मैदान में आए दर्शकों ने भी इस घटना का भरपूर आनंद लिया. इससे पहले रांची में भी एक फैन, सुरक्षा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।