एनशॉर्ट्स
राम मंदिर ध्वजारोहण के लिए सजी आयोध्या, 22 फीट लंबा-11 फीट चौड़ा ध्वज फराएंगे PM मोदी, बोले- ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनूंगा
पीएम नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को आयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे. इस कार्यक्रम की खास तैयारियां पूरी हो चुकी है. मंदिर के लिए खास तौर पर तैयार किए, 22 फीट लंबे-11 फीट चौड़े ध्वज के माध्यम से मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने का संदेश दिया जाएगा. अब इस कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्स पर एक संदेश साझा किया है. पीएम मोदी ने लिखा,'' प्रभु श्री राम भारतवर्ष की आत्मा, उसकी चेतना और उसके गौरव का आधार हैं. मेरे लिए यह परम सौभाग्य की बात है कि कल 25 नवंबर को सुबह 10 बजे आयोध्या के दिव्य भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दर्शन पूजन का अवसर प्राप्त होगा. इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे श्री राम लला के पवित्र मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज के विधिवत आरोहण के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनूंगा. यह ध्वज भगवान श्री राम के तेज, शौर्य और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।