
एनशॉर्ट्स
रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का हुआ निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
टेलीविजन पर पहली बार 'रामायण' बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे आनंद रामानंद सागर चोपड़ा का निधन हो गया है. आनंद सागर का निधन मुंबई में 13 फरवरी 2026 को हुआ है. इस खबर से बॉलीवुड और टेलीविजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. आनंद सागर का निधन 84 साल की उम्र में हुआ. उन्होंने पिता के बाद उनकी विरासत को उन्ही की तरह आगे बढ़ाया है. मुंबई में हुआ अंतिम संस्कारआनंद सागर का निधन मुंबई में हुआ, ऐसे में उनका अंतिम संस्कार भी मुंबई के परमहंस श्मशान घाट पर शाम 4:30 बजे किया गया. उनके निधन की खबर उनके ही परिवार के द्वारा शेयर की गई है. परिवार की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें आनंद सागर के फोटो के साथ लिखा था, 'अत्यंत दुख के साथ हम अपने प्रिय पिता आनंद रामानंद सागर चोपड़ा के निधन की सूचना दे कर रहे हैं.'
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।


Leave a Reply