एनशॉर्ट्स
राज बब्बर की बेटी जूही ने धर्मेंद्र को किया याद, बताया कैसा था पापा संग रिश्ता
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राज बब्बर की बेटी जूही एक एक्ट्रेस और थिएटर आर्टिस्ट हैं. मंगलवार को उन्होंने धर्मेद्र के निधन के बाद उनके साथ बिताए पलों को याद किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर धर्मेद्र को याद करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा. धर्मेंद्र को किया यादजूही ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'धरम अंकल, ये यादें आपके साथ तब की हैं, जब मैं बहुत छोटी थी. मम्मी, गॉर्की, और मैं पापा के साथ कुल्लू-मनाली शूट पर गए थे. मुझे याद है, आपने देखा था कि मैं बहती नदी से कितनी डर रही थी, तब आपने मुझे अपनी पीठ पर बैठा लिया था और पानी के पास ले गए थे. वह पल मेरे दिल में बस गया था कि कई साल बाद, जब मैं अपना नाटक 'विद लव आपकी सैयारा' बना रही थी, तो मैंने उस याद को हमारी एक फोटोशॉप की हुई तस्वीर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।