एनशॉर्ट्स
राजपाल यादव ने मदद करने वालों के नाम बताने से किया इंकार, बोले- मुझे सिम्पेथी नहीं चाहिए
एक्टर राजपाल यादव जमानत पर बाहर हैं. उन्हें 16 फरवरी को अंतरिम जमानत मिली. राजपाल यादव 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में थे. उन्होंने जेल में सरेंडर किया था. इस मुश्किल वक्त में कई बॉलीवुड सेलेब्स उनकी मदद को आगे आए थे. सबसे पहले एक्टर सोनू सूद ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया था. अब राजपाल ने उन लोगों के बारे में बात की जिन्होंने उनकी मदद की थी. राजपाल यादव ने नाम लेने से किया इंकार ई-टाइम्स से बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा, 'ये मामला सबसे पहले 2012 में मीडिया में आया. उस वक्त मुझे फ्रॉड लिखा गया था. सब से मैं एक साल में कम से कम 10 फिल्में कर रहा हूं. अगर मैं सच में फ्रॉड होता तो लोग मेरे साथ काम करना क्यों जारी रखते? इंडस्ट्री को ये साबित करने की जरुरत नहीं है कि वो मेरे साथ हैं. मुझे विश्वास
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।