एनशॉर्ट्स
रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान, प्लेन में 7 लोग थे सवार
झारखंड की राजधानी रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले प्राइवेट चार्टर एम्बुलेंस का प्लेन क्रैश हो गया. इसमें सात लोग सवार थे. एयरक्रॉफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. इस घटना पर डीजीसीए ने भी बयान जारी कर दिया है. DGCA ने जारी किया बयान नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने हादसे की आधिकारिक पुष्टि की है. DGCA के अनुसार विमान ने शाम 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. उड़ान के दौरान विमान का आखिरी संपर्क शाम 7:34 बजे कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हुआ. इसके बाद विमान का रडार और रेडियो संपर्क दोनों टूट गया. यह संपर्क वाराणसी से करीब 100 नॉटिकल माइल दक्षिण-पूर्व में खत्म हुआ. इससे पहले शुरुआती जानकारी में विमान का संपर्क टूटने की खबर सामने आई थी. झारखंड के चतरा-सिमरिया में मिली क्रैश होने की खबर वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (VEBN) के मुताबिक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।